जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उदयपुरवाटी एकता स्कूल का दबदबा, गुढ़ा इंटरनेशनल स्कूल को एकता पब्लिक स्कूल उदयपुर वाटी ने हराया
पहला सेमीफाइनल मैच एकता पब्लिक स्कूल और बिरला स्कूल पिलानी के बीच खेला जाएगा
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) झुंझुनू में चल रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उदयपुरवाटी एकता पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा l 69 वीं जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल में एकता पब्लिक स्कूल उदयपुर वाटी ने गुढ़ा इंटरनेशनल स्कूल, गुढ़ा को 9 रन से दी शिकस्त । एकता स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 57 रन बनाए जिसमें टीम कप्तान शुभम सोनी ने 21 सौरभ सैनी ने 17 रन का योगदान दिया । जवाब में गुढ़ा इंटरनेशनल स्कूल 48 रन ही बना पाई । एकता स्कूल के लिए शुभम सोनी ने 1 विकेट ओर लोकेश ने 1 विकेट लिया। यह एकता पब्लिक स्कूल की लगातार तीसरी जीत है।पहला सेमीफाइनल मैच एकता पब्लिक स्कूल और बिरला स्कूल पिलानी के बीच खेला जाएगा। एकता स्कूल परिवार और उदयपुरवाटी निवासियों ने समस्त टीम स्टाफ, कोच तरुण मिश्रा,मेंटर श्यामलाल और खेल प्रभारी रामसिंह सैनी को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।