शहरी सेवा शिविर का शुभारंभ बुधवार को बीडीए ऑडिटोरियम परिसर में संभागीय आयुक्त ने फीताकाट किया शुभारंभ

Sep 17, 2025 - 14:28
 0
शहरी सेवा शिविर का शुभारंभ बुधवार को बीडीए ऑडिटोरियम परिसर में संभागीय आयुक्त  ने फीताकाट किया शुभारंभ

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) शहरी सेवा शिविर का शुभारंभ बुधवार को बीडीए ऑडिटोरियम परिसर में संभागीय आयुक्त डॉ टीना सोनी, जिला कलेक्टर कमर चौधरी, जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने जनप्रतिनिधियों विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में फीता काटकर किया।
 शहरी सेवा शिविर में लगाए गए स्टोनों का निरीक्षण कर अतिथियों ने विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा आमजन की समस्याओं का  निराकरण कर विभिन्न योजनाओं का मौके पर लाभ देने के निर्देश दिए।
 संभागीय आयुक्त ने कहा कि आमजन को घर बैठे योजनाओं का लाभ देने के साथ समस्याओं का निराकरण के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान में सभी विभाग सक्रियता से भागीदारी निभाकर वार्ड बार समस्याओं को चिन्हित करें तथा आम जन को योजनाओं का लाभ देकर लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिविरों में जिन व्यक्तियों को योजनाओं के लाभ के लिए चिन्हित किया गया है उन्हें सूचित कर मौके पर लाभान्वित कराए। 
जिला कलेक्टर ने कहा कि शिविर में आने वाला कोई भी व्यक्ति निराश होकर नहीं लौटे। वार्डवार टीम लगाकर नालियों की सफाई, सड़कों के पेचवर्क के साथ जिन व्यक्तियों द्वारा पट्टा के लिए आवेदन किए गए हैं उन्हें आवासीय पट्टा जारी करें। उन्होंने शहरों में आधार कार्ड दुरुस्त करने, ई केवाईसी करवाने, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत करने, पेयजल विद्युत समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले नागरिकों का स्वास्थ्य जांच कर विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दें।
 जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी विभाग आमजन को  स्वप्रेरित होकर राहत प्रदान करें। उन्होंने आवासीय पट्टा एवं शहरी क्षेत्र के विभिन्न कार्यों के लिए सरकार द्वारा दी गई छूट का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। 
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा आवासीय पट्टों का वितरण किया गया तथा मुख्यमंत्री स्वयं निधि योजना में स्वीकृत ऋण के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। उद्घाटन अवसर पर भरतपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त कनिष्क कटारिया, नगर निगम आयुक्त श्रवण बिश्नोई, अतिरिक्त कलेक्टर शहर राहुल सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधियों में गिरधारी तिवारी, गिरधारी गुप्ता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रूपेंद्र सिंह जघीना, शैलेश कौशिक, सत्येंद्र गोयल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................