69 वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में मोड़ी चारणा की टीम उपविजेता रही

Sep 17, 2025 - 14:27
 0
69 वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में मोड़ी चारणा की टीम उपविजेता रही

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। 69 वीं जिला स्तरीय 17 वर्षीय छात्र हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल परबतसर में किया गया। इसमें सम्पूर्ण डीडवाना-कुचामन जिले की टीमो ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में मकराना उपखण्ड के मोड़ी चारणा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्र टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में राउमावि रूणिचा की टीम को 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल मुकाबला राउमावि मोड़ी चारणा और राउमावि बरवाला के बीच खेला गया। जिसमें बरवाला की टीम ने जीत दर्ज कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मोड़ी चारणा की टीम उपविजेता रहते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। खिलाड़ियों ने इसका श्रेय शारीरिक शिक्षक बद्रीनारायण मीणा एवं विद्यालय स्टाफ को देते हुए बताया कि शारीरिक शिक्षक बद्रीनारायण मीणा ने बहुत ही कम समय मे हमारी टीम को प्रशिक्षित किया, उसी की बदौलत ही हमारी टीम यह कीर्तिमान हांसिल कर पायी। मैच के दौरान टीमो के खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन एवं हौसला अफजाई के लिए मकराना शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हुकमा राम लेगा, भामाशाह दानाराम रलिया, विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार लोरा, व्याख्याता राजूराम रलिया, सुरेश चौधरी, बिरमाराम जाजड़ा, कमल पिपरालिया वरिष्ठ अध्यापक, प्रदीप कुमार शर्मा, भगवान सिंह अध्यापक सहित अभिभावक एवं राउमावि बरवाला का स्टाफ मौजूद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................