वर्षों का इंतजार एक शिविर में हो रहा है पूरा आमजन मुख्यमंत्री का कर रहे है आभार व्यक्त, घर बैठे मिल रहें हैं आवासीय पट्टे

Sep 20, 2025 - 12:50
Sep 20, 2025 - 12:51
 0
वर्षों का इंतजार एक शिविर में हो रहा है पूरा आमजन मुख्यमंत्री का कर रहे है आभार व्यक्त, घर बैठे मिल रहें हैं आवासीय पट्टे

भरतपुर(कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 20 सितम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा आमजन को घर बैठे योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए शुरू किये गये शहरी सेवा शिविर से नगर निगम क्षेत्र में निवासरत नागरिकों को घर बैठे वर्षों पुरानी समस्या का निराकरण होने के साथ योजनाओं से लाभ्राान्वित भी किया जा रहा है। 
सामुदायिक भवन एस.टी.सी. हाउसिंग बोर्ड में आयोजित शिविर में स्थानीय नागरिकों को आवासीय पट्टे मिलने का वर्षों का इंतजार एक दिवस में दूर हो गया। नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई के निर्देशन में निगम द्वारा पात्र परिवारों को आवासीय पट्टों के लिए आवश्यक दस्तावेज शिविर स्थल पर ही तैयार करवाकर पट्टे वितरित किये तो खुशियों के आंशु आ गये। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे घर बैठे समस्या हल होगी सोचा भी नहीं था। पक्का आवास तो बन गया था लेकिन पट्टे के अभाव में अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। 
सूरजमल नगर निवासी रमेश चन्द पुत्र दीपा ने बताया कि काफी लम्बे समय से अपने मकान में परिवार के साथ निवास कर रहा था। लेकिन किसी प्रकार का वैधानिक स्वामित्त दस्तावेज नहीं था। इसके कारण बैंक लोन, सरकारी योजनाओं और मूलभूत योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहा था। शहरी सेवा अभियान के अन्तर्गत मेरे प्रकरण की सुनवाई की गई एवं मुझे नगर निगम द्वारा अधिकारिक पट्टा प्रदान किया गया। आज मुझे जीवन की सबसे बढ़ी खुशी मिली है। अब मैं सरकारी योजनाओं व बैंकिंक सुविधाओं का लाभ उठा पाऊंगा। 
न्यू पुष्प पाटिका निवासी कंचन सिंह पुत्र चंदन सिंह ने बताया मकान बना लिया था लेकिन किसी प्रकार का वैधानिक स्वामित्त दस्तावेज नहीं था। शहरी सेवा अभियान के अन्तर्गत मेरे प्रकरण की सुनवाई की गई एवं मुझे नगर निगम द्वारा अधिकारिक पट्टा प्रदान किया गया। आज मुझे जीवन की सबसे बढ़ी खुशी मिली है। अब मैं सरकारी योजनाओं व बैंकिक सुविधाओं का लाभ उठा पाऊंगा। 
अजीत नगर निवासी कृति रावत पत्नी लक्ष्मी कान्त रावत अपने मकान में रह रही थी लेकिन किसी प्रकार का वैधानिक स्वामित्त दस्तावेज उसके पास भी नहीं था। शहरी सेवा अभियान के अन्तर्गत शिविर में नगर निगम द्वारा अधिकारिक पट्टा प्रदान किया गया। अब सरकारी योजनाओं व बैंकिक सुविधाओं का लाभ उठा पाऊंगी। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................