न्यायिक इस्तगासे के आदेश पर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज

Sep 17, 2020 - 02:03
 0
न्यायिक इस्तगासे के आदेश पर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज

बयाना भरतपुर

बयाना 16 सितम्बर। पुलिस कोतवाली बयाना में न्यायिक इस्तगासे के आदेश पर उपखण्ड के गांव निवासी विवाहिता की ओर से एक युवक के विरूद्व दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है।पुलिस के अनुसार विवाहिता महिला ने बताया है कि गत एक सितम्बर को जब वह अपने खेत में पशु चारा लेने गई तो कल्ला नाम के युवक ने उसे पकड लिया और जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके विरोध व शोर मचाने पर आरोपी भाग खडा हुआ। जिसे गांव के अन्य लोगो ने देखा। पीडित महिला ने बताया है कि इस घटना की कहने जब उसका पति आरोपी परिजनो के घर गया तो उन्होने बुरी तरह गाली गलोच करते हुऐ उसके साथ मारपीट करने को आमादा हो गये। व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरू क्श्र दी है। 

बयाना से राजीव झालानी की रिपोर्ट,,,,
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow