राजस्व रिकार्ड में नाम शुद्धीकरण कर मौके पर ही किया लाभान्वित

Jun 27, 2025 - 14:33
 0
राजस्व रिकार्ड में नाम शुद्धीकरण कर मौके पर ही किया लाभान्वित

भरतपुर, 27 जून (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)   जिले के उपखण्ड भुसावर की ग्राम पंचायत अलीपुर में आयोजित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाडा शिविर में सामन्तपुरा निवासी बिजेन्द्रसिंह पुत्र हमीरसिंह के राजस्व रिकार्ड में नाम अशुद्ध होने के कारण अब तक परेशान था। राजस्व रिकार्ड में नाम अशुद्धि के कारण केसीसी लेने व पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने में असुविधाओं का समाना करना पड रहा था। जमाबन्दी में उसका नाम बिजेन्द्रसिंह के स्थान पर ब्रजसिंह, बृजुसिंह पुत्र हमीरसिंह रिकार्ड में दर्ज था। इस कारण जमीन से संबंधी कार्य व योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर में समस्या समाधान के लिये आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कैम्प प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी ने तत्काल दस्तावेजों की जांच कर दस्तावेजों में शुद्धीकरण करते हुये मौके पर राजस्व रिकार्ड में संशोधन करवाया गया।
एक आम आदमी की समस्या को देखते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय संबल पखवाडा में विभिन्न योजनाओं की सुविधा ग्राम पंचायत स्तर पर चलाई। राज्य सरकार व प्रशासन के साथ ही शिविर में उपस्थित उपखण्ड अधिकारी व पूरी प्रशासनिक टीम मौके पर वर्षों पुरानी समस्या समाधान के लिये आभार जताया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................