स्कूल से प्रिंसिपल का हुआ ट्रांसफर, अभिभावक नाराज बच्चों में रोष

Sep 23, 2025 - 14:16
 0
स्कूल से प्रिंसिपल का हुआ ट्रांसफर, अभिभावक नाराज बच्चों में रोष

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) कस्बे के किले में संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल धनमत खान का अभी हाल ही में स्थानांतरण धौलपुर हो जाने पर विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं में गहरा रोष व्याप्त है। छात्रों की मांग है कि प्रिंसिपल का ट्रांसफर रद्द किया जाए ।और उन्हें वापस स्कूल में नियुक्त किया जाए। उन्होंने बताया की बीच सत्र में स्थानांतरण हो जाने पर हमारी पढ़ाई पर काफी असर पड़ेगा। 
इनके कार्यकाल में विद्यालय स्ट्रैंथ भी काफी बढी हुई है। गत वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी सुंदर रहा है। छात्र-छात्राओं व स्टाफ हित में इनका प्रशासनिक दृष्टिकोन भी बहुत अच्छा है। बच्चे एवं स्टाफ भी उनसे काफी खुश है। प्रिंसिपल का विद्यालय हित में पूर्ण सहयोग बना रहता है। टाइम टेबल के हिसाब से ही विद्यालय संचालित करते हैं।
इधर अभिभावकों का कहना है कि यदि प्रिंसिपल का  ट्रांसफर रद्द नहीं हुआ तो वह बच्चों का दाखिला दूसरे स्कूल में करवाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। 
अभिभावकों का कहना है कि छात्र-छात्राओं के हमे उम्मीद थी कि नौनिहालों का भविष्य संवारने के लिए यहां तमाम जरूरी सुविधाएं एवं एक अच्छा प्रशासनिक अधिकारी विद्यालय में उपलब्ध है। बीच सत्र में ही विभाग ने यहां कार्यरत प्रिंसिपल का बगैर छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए, स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए हैं। जबकि इस विद्यालय में  वर्तमान में करीब पांच सौ बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इनके यहां  कार्यरत रहने से पूर्व में इस विद्यालय में मात्र 350 -400 लगभग बच्चों का ही नामांकन था। ऐसे में अभिभावक उन्हें रिलीव नहीं होने देंगे। अभिभावकों ने कहा है कि अगर स्थानांतरण निरस्त नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................