माता धोलागढ़ देवी की 13वीं निशुल्क पदयात्रा 1अक्टूबर को
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा सेवा समिति की ओर से माता देवी की 13वीं निशुल्क पदयात्रा 1 अक्टूबर को भगत सिंह सर्किल पुराने बस स्टैंड लक्ष्मणगढ़ से शाम 4:15 बजे धोलागढ़ देवी के लिए प्रस्थान करेगी।
पदयात्रा में माता रानी का भव्य दरबार आरती में स्पेशल ड्रोन द्वारा पुष्प वर्षा स्पेशल 5 डीजे के द्वारा पदयात्रा की आकर्षक रवानगी। पदयात्रियों के लिए जय मां सेवा समिति द्वारा स्पेशल अल्पाहार एवं स्वागत एवं वापस आने के लिए स्पेशल बस की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है।