सोशल मीडिया का दुरुपयोग जीवन के लिए घातक, जागरूकता ही एकमात्र बचाव: डॉ. रुबीना परवीन अंसारी

Apr 7, 2026 - 14:20
 0
सोशल मीडिया का दुरुपयोग जीवन के लिए घातक, जागरूकता ही एकमात्र बचाव: डॉ. रुबीना परवीन अंसारी

अंता (शफीक मंसूरी )  बारां। मदरसा अंजुमन इस्लामियां बारां में मंगलवार को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने के लिए हाईकोर्ट के आदेशानुसार एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। अंजुमन के प्रवक्ता शब्बीर हुसैन ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला न्यायालय की विधि मजिस्ट्रेट डॉक्टर रुबीना परवीन अंसारी रही। साथ में न्यायालय के रीडर सर्वेश मोहन गौतम, पीए सुगन शर्मा, एलडीसी महेश कुमावत ओर साइबर थाने के हेड कांस्टेबल जावेद अख्तर मौजूद रहे। इस दौरान जिला विधि मजिस्ट्रेट डॉक्टर रुबीना परवीन अंसारी ने उपस्थित स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल, टेलीविजन ओर लैपटॉप आज के दौर में जितने हमारे लिए उपयोगी है उससे कई ज़्यादा इससे आज के दौर में नुकसान हो रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से फ्रॉड, निजता का हनन, अश्लील फोटो ओर विडियोज के माध्यम से ब्लैकमेलिंग, अंजान व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर प्यार भरे मेसेज करके अपने जाल में फंसाना, साइबर क्राइम के जाल में फंसाना, देर रात तक मोबाइल में रील, यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम ओर सोशल मीडिया के तमाम उपयोग ओर दुरूपयोग के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा अंजुमन इस्लामियां में स्टूडेंट्स के लिए एक शिकायत पेटी भी विधि मजिस्ट्रेट साहिबा ने लगवाई जिसमें बच्चे ओर बच्चियों के साथ होने वाले अपराध का बिना उनकी पहचान जाहिर किए निस्तारण करने का आश्वासन किया गया। कार्यक्रम में अंजुमन सदर मोहम्मद शाहिद मन्नू पठान, जनरल सेकेट्री फ़राज़ अहमद, खजांची मास्टर अय्यूब अली, प्रोग्राम कन्वीनर इकबाल नेता, तामीर कन्वीनर महबूब अली, कानूनी सलाहकार एडवोकेट गफ्फार खान, प्रिंसिपल सादिक हुसैन, आबिद देशवाली, नासिर खान बंटी सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इरफान मंसूरी ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है