कठूमर में एसआईएस सुरक्षा एजेंसी के द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए भर्ती कैंप हुआ आयोजित
इस दौरान कैंप में 90 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिसमें से मापदंड कर 26 अभ्यर्थियों को किया चयनित
कठूमर (दिनेश लेखी) एसआईएस सुरक्षा एजेंसी के द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए भर्ती शिविर कैम्प 25 सितंबर कठूमर पंचायत समिति में लगाया गया। इस दौरान कैंप में 90 अभ्यर्थियों ने भाग लिया और मापदंड कर 26 अभ्यर्थियों को चयनित कर लिया गया।
कमांडेंट कार्यालय राकेश चौधरी ने बताया कि सुरक्षा जवान के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण बेरोजगार युवा की उम्र 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी की ऊँचाई 168 से 170 सेमी एवं वजन 55 से 90 किलोग्राम होना आवश्यक है। अभ्यर्थी अपनी 10 वीं व 12 वीं सहित समस्त शैक्षिक एवं प्रशैक्षिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, पेन कार्ड की फोटोकॉपी एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ भर्ती कैम्प में उपस्थित हुए चयनित युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके पश्चात प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ भारत सरकार एवं राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र में जैसे जोधपुर एम्स, भानगढ़ का किला नीलकंठ जोधपुर आईटीआई, बाड़मेर माइंस, जेके सीमेंट निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ किला, कुंभलगढ़ किला, जेसीबी जयपुर, ताज होटल, ताज महल, सिंघानिया यूनिवर्सिटी उदयपुर, मारुति गुजरात, आरसीएम भीलवाड़ा, हिंदुस्तान जिंक, मेट्रो, एयरपोर्ट,जेके लक्ष्मी सीमेंट जैतारण, अस्पताल,धार्मिक स्थल, ऐतिहासिक धरोहरों के साथ निजी क्षेत्र में नियुक्ति दी जाएगी l सुरक्षा जवान को 14 हजार से 26 हजार व सुरक्षा सुपरवाईजर को 18 हजार से 30 हजार मासिक वेतन के साथ 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही पीएफ , पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल, सालाना वेतन में वृद्धि, प्रमोशन, आवास एवं मेस आदि सुविधाएं भी दी जाएगी।
जो अभ्यर्थी कठूमर पंचायत समिति में आने से वंचित रह गए थे वह आने वाली पंचायत समिति में भाग ले सकते हैं। जिसमें 26 सितंबर लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति, 27 सितंबर मालखेड़ा पंचायत समिति, 29 सितंबर थानागाजी बास पंचायत समिति, 30 अक्टूबर किशनगढ़ बास पंचायत समिति, 03 अक्टूबर मुंडावर पंचायत समिति, 04 अक्टूबर उमरैन पंचायत समिति और अन्य पंचायत समिति के अभ्यर्थी इन पंचायत समिति में भाग ले सकते हैं, भर्ती केम्प का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।


