27 को विश्व पर्यटन दिवस एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Sep 25, 2025 - 14:11
 0
27 को विश्व पर्यटन दिवस एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होंगे विभिन्न कार्यक्रम

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यटन दिवस शुक्रवार 27 सितंबर को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का थीम पर्यटन और सतत परिवर्तन ष् है। इस अवसर पर भरतपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 
संयुक्त निदेशक पर्यटन विभाग संजय जौहरी ने बताया कि 27 सितंबर को प्रातः 7ः30 बजे केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में देशी-विदेशी पर्यटकों का परंपरागत स्वागत पुष्पगुच्छ, पर्यटन साहित्य, शहनाई वादन, और लोक कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ किया जाएगा। इसके साथ ही, सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पंच गौरव कार्यक्रम के तहत केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में साफ-सफाई और रखरखाव का कार्य भी किया जाएगा, ताकि इस विश्व धरोहर स्थल की सुंदरता और स्वच्छता को बनाए रखा जा सके।
स्वच्छता अभियान,पर्यटकों का स्वागत, पेंटिंग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, 
उन्होंने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशन, भरतपुर पर आने वाले पर्यटकों का परंपरागत रूप से स्वागत किया जाएगा, जिससे उन्हें राजस्थान की आतिथ्य परंपरा का अनुभव प्राप्त हो। राजकीय संग्रहालय, भरतपुर में स्कूली विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क भ्रमण का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात, एक पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित होगी, जिसमें विजेता विद्यार्थियों को मोमेंटो और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। संग्रहालय में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों का भी भावपूर्ण स्वागत किया जाएगा, और लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता सेवा पखवाड़ा  के तहत पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में प्रातः साफ-सफाई और रखरखाव का कार्य दोबारा सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे इस स्थल की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखा जा सके। यह आयोजन पर्यटन विभाग, भरतपुर के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना, स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना, और सतत विकास को प्रोत्साहित करना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................