शहरी सेवा शिविर 2025 संशोधित कार्यक्रम जारी

Sep 25, 2025 - 14:12
 0
शहरी सेवा शिविर 2025 संशोधित कार्यक्रम जारी

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) नगर निगम भरतपुर द्वारा शहरी सेवा शिविर 2025 के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई ने बताया कि नागरिकों की सुविधा एवं सेवाओं की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिविर स्थलों और तिथियों में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि संशोधित शिविर कार्यक्रम 26 सितम्बर शुक्रवार को  ग्राम पंचायत मुरवारा एवं ट्रांसपोर्ट नगर स्कीम नं. 14 का नगर निगम में आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि आगामी 7 अक्टूबर को ग्राम पंचायत मलाह एवं एसपीजेड स्कीम नं. 13 के लिये बिजेन्द्र बिहारी मंदिर सेवर में, 9 को ग्राम पंचायत रामपुरा एवं स्कीम नं. 13 के लिये अम्बेडकर सामुदायिक भवन जवाहर नगर एवं 16 अक्टूबर को ग्राम पंचायत तुहिया व ग्राम भवनपुरा एवं बीडीए द्वारा नवीन अधिसूचित क्षेत्र के लिये बीडीए एवं नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित किये जायेंगे। 
नगर निगम आयुक्त ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शहरी सेवाओं कृ जैसे जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आवासीय एवं व्यावसायिक अनुमतियां, कर संबंधी सेवाएं, पेंशन, योजनाओं का लाभ एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................