जिला कलक्टर ने किया मिड डे मील का आकस्मिक निरीक्षण

Sep 25, 2025 - 14:10
 0
जिला कलक्टर ने किया मिड डे मील का आकस्मिक निरीक्षण
जिला कलक्टर ने किया मिड डे मील का आकस्मिक निरीक्षण
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने गुरूवार को सिविल लाईन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे-मील एवं शैक्षणिक गुणवत्ता का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
जिला कलक्टर ने पोषाहार में बने दलिया को चखकर गुणवत्ता को परखा तथा रसोई का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था एवं स्टॉक का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मिड डे मील बनाते समय पोषणयुक्त सामग्री के साथ साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। निरीक्षण में दलिया गुणवत्तापूर्ण पाया गया, विद्यार्थियों द्वारा भी नियमित मिड डे मील की सराहना की। उन्होंने कक्षा कक्षों में जाकर विद्यार्थियों के शैक्षणिक गुणवत्ता को परखा तथा बच्चों से घुलमिलकर शिक्षक की भांति नियमित रूप से पढाऐ जाने वाले विषयों के प्रश्न पूछे तथा होमवर्क का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अतुल गर्ग, प्राचार्य भावना धनकड, व. शारीरिक शिक्षक विजय सिंह ने विद्यालय की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................