डॉ. दिगम्बर सिंह कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ

Sep 30, 2025 - 12:30
 0
डॉ. दिगम्बर सिंह  कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ

हलैना (विष्णु मित्तल) जयपुर नेशनल हाईवे स्थित लुधावई टोल प्लाजा डॉ. दिगम्बर नर्सिंग कॉलेज, भरतपुर पर लोहागढ़ के सपूत, विकास पुरुष, पूर्व कैबिनेट मंत्री, स्मृतिशेष डॉ. दिगम्बर सिंह की जयंती पर डॉ. दिगम्बर सिंह ऑल इंडिया प्रो कबड्डी टूर्नामेंट  का शुभारंभ हुआ। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, हरियाणा राज्य प्रभारी डॉ.सतीश पूनियाँ, विशिष्ट अतिथि राजस्थान गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, कामा विधायक नौक्षम चौधरी, भरतपुर की भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी  दायमा, नगर निगम के पूर्व महापौर शिव सिंह भौंट रहे। जबकि अध्यक्षता डीग कुम्हेर के विधायक डॉ शैलेन्द्र सिंह ने की। बुधवार को दिवंगत कैबिनेट मंत्री डॉ. दिगम्बर सिंह जयंती मनाई जाएगी और इस प्रतियोगिता का समापन होगा। जिसमें पूर्व मंत्री डॉक्टर राजेंद्र राठौर आयेंगे। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गोयल, भाजपा के वरिष्ठ नेता दौलतसिंह फौजदार, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री महेन्द्र सिंह जाटव, पार्षद पंकज गोयल, भाजपा नेता शक्ति सिंह पथेना, भाजपा नेता अरविंदपाल सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन रारह, भाजपा के जिला महामंत्री राजू कटारा आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................