डीग जिले के गांव डाबक में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने सी सी सड़क के कार्य का किया लोकार्पण

डावक में बिजली की समस्या के समाधान के लिए सुरक्षितकराया स्वीकृत कराया एक नया विद्युत फीडर , ग्रामीण सड़को के निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की करी घोषणा

Sep 30, 2025 - 12:32
 0
डीग जिले के गांव डाबक में  गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने सी सी सड़क के कार्य का किया लोकार्पण

डीग (नीरज जैन) डीग जिले की नगर विधानसभा क्षेत्र के गांव डाबक में  गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने  सीनियर सेकेंडरी स्कूल से गांव की ओर जाने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।   
गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने घोषणा की कि डाबक के विद्यालय में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण भी करवाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा का वातावरण मिल सके। उन्होंने बताया कि ग्राम के विकास के लिए जिला परिषद से 20 लाख रुपए की राशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी है साथ ही ग्रामीण सड़कों के विकास के लिए वे अपनी विधायक निधि से अतिरिक्त 20 लाख रुपए प्रदान करेंगे। यह सिर्फ वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि एक अभिभावक का अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के प्रति समर्पण है।  गृह राज्य मंत्री बेढम ने कहा कि नगर मेरा परिवार है, और इस परिवार की हर समस्या का समाधान करना मेरा परम कर्तव्य और संकल्प है। मैं चाहे कितना भी व्यस्त क्यों न रहूं, अपनी विधानसभा के लोगों के सुख-दुख में हमेशा भागीदार रहूंगा।
उन्होंने कहा कि   डाबक की सबसे पुरानी और जटिल समस्या, बिजली की कमी का भी अब स्थायी समाधान के लिए मैंने डाबक में एक नया फीडर स्वीकृत करा दिया है, जिसका निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा होगा। यह पहल डाबक के हर घर में रोशनी लाएगी, किसानों के खेतों को सींचेगी और छोटे व्यवसायों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। यह केवल बिजली नहीं, बल्कि आर्थिक समृद्धि और सामाजिक उत्थान की धारा है, जो डाबक के कोने-कोने में बहेगी। 
इस  दौरान गृह राज्य मंत्री बेढम ने आमजन की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए। 
बेढम ने कहा कि मेरे पास केवल नगर विधानसभा ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान में संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जिम्मेदारी है।इसके बावजूद मैने नगर विधानसभा क्षेत्र में अब तक 1000 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विकास कार्य कराए हैं मैं आपको विश्वास लाता हूं कि विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................