अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

May 19, 2026 - 17:32
 0
अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

 हलैना (विष्णु मित्तल) अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नवीन कार्यकारिणी सत्र 2026-2031 तक के हाल ही मेँ हुए चुनावों मेँ विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिड़ला के मुख्य आतिथ्य मेँ होटल ली मैरिडन जनपथ नई दिल्ली मेँ सम्पन्न हुआ। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्षपद पर निर्वाचित हुए झारखण्ड निवासी, बसंत कुमार मित्तल एवं महामंत्री पद पर,दिल्ली निवासी गोपाल गोयल, के साथ उपमहामंत्री पद पर निर्वाचित हुए

भरतपुर निवासी पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोज जिंदल के साथ 12 सदस्यों को  सम्मलेन की रीति -नीति के अनुरूप कार्य करने हेतु शपथ दिलाई गयी। देश भर के अग्रवाल समाज के संगठन की दृस्टि से 40 प्रांतो के डेलिगेशन के साथ साथ इंटरनेशनल चैप्टर के पदाधिकारियों के साथ जिनमें प्रमुख रूप से, दुबई, सिंगापुर एवं कनाडा एवं केन्या, इंग्लैंड से आये हुए अग्रवाल समाज के भामाशाह एवं कार्यकर्ताओ ने बढ़े ही उमंग और उत्साह के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला ने समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत देश के अग्रवाल समुदाय का इतिहास बहुत ही गौरव शाली एवं अखंड देश की परिकल्पना को साकार करने वाला हैं। इस समुदाय के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी तक एवं आजादी के समय से लेकर वर्तमान समय तक हमेशा ही राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखकर कार्य करते हुए देश की सेवा की हैं।

भरतपुर निवासी मनोज जिंदल ने बताया कि मै बड़ा ही भाग्यशाली हूँ कि देश के लगभग 10 करोड़ अग्रवाल समाजके लोगों की सबसे समृद्ध और पुरानी संस्था मेँ एक जिम्मेदारी के पद पर कार्य करने के लिए समाज ने अपने वोट के साथ जो आदेश दिया हैं उसे सर्वोपरि मानकर समाज सेवा मेँ ईमानदारी के साथ कार्य करूंगा।  

इस भव्य कार्यक्रम मेँ भरतपुर से अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष अतुल मित्तल, महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता अचार वाले, अग्रवाल महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग गर्ग, भारत भूषण अग्रवाल, पवन गुप्ता,ओमप्रकाश सिंघल, हरीश गर्ग, जीतेन्द्र गोयल ज्वाला, मनीष गर्ग, जीतेन्द्र अग्रवाल एवं राजेंद्र गोयल के साथ संजय गर्ग सहित अनेक लोग उपस्थिति रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है