बुगाला में बनेगी पंडित गणेशनरायण गौशाला: हीरानन्द बुगालिया को अध्यक्ष तथा महेंद्र बुगालिया को सचिव बनाया

Sep 30, 2025 - 12:34
 0
बुगाला में बनेगी पंडित गणेशनरायण गौशाला:  हीरानन्द बुगालिया को अध्यक्ष तथा महेंद्र बुगालिया को सचिव बनाया

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) गोशाला निर्माण के लिए मंगलवार को ग्रामीणों की बैठक स्कूल परिसर में रखी गई।विजयपाल सिंह शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम में 25 सदस्यों की कार्यकारिणी बनाई गई। जिसमें हीरानन्द बुगालिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही मनोहर सिंह शेखावत को उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह बुगालिया को सचिव, महेश कुमार बुगालिया को उपसचिव,पद्मसिंह शेखावत को कोषाध्यक्ष बनाया गया।गोशाला के लिए जमीन दानदाता शिवनारायण बुगालिया व सरपंच आनन्द बुगालिया का आभार जताया गया। इस दौरान पुष्पेंद्र बुगालिया ने कहा कि गोशाला के रजिस्ट्रेशन के लिए जितनी भी जमीन चाहिए वे सहर्ष देने को तैयार हैं।पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश बुगालिया ने कहा कि गांव में गोशाला होना बहुत जरूरी है।युवाओं के द्वारा जो कदम उठाया गया है वह बहुत सराहनीय है।काम शुरू होने के बाद अनेक भामाशाह सहयोग के लिए आगे आएंगे।सहकारिता विभाग से जुड़े अमीलाल बुगालिया ने गोशाला रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी ली।मंच संचालन प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह व सन्दीप बुगालिया ने किया।कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................