मन की बात कार्यक्रम तैयारी को लेकर नगर मण्डल की बैठक संपन्न
झुझुनूँ (सुमेरसिंह राव) भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार प्रातः 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को शहर के प्रत्येक बूथ पर सुनने को लेकर एक बैठक शहर मण्डल कार्यालय में नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मण्डल अध्यक्ष राकेश सहल ने कहा कि कार्यकर्ता सभी बूथों पर प्रधानमंत्री की मन की बात सुनें व उनकी कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं ।
मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा एव मन की बात कार्यक्रम संयोजक नगर महामंत्री रवि लाम्बा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक ज़िम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष हर्षिणी कुलहरी के नेतृत्व में जिलेभर में मन की बात सुनी जाएगी उनके निर्देशानुसार झुझुनू शहर के प्रत्येक बूथ पर मण्डल पदाधिकारी एव कार्यकर्ता जिम्मेदारी से प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनेंगे और अपने अपने बूथ कार्यक्रम की फ़ोटो सरल ऐप पर अपलोड करेंगे । इस अवसर पर उमाशंकर महमिया, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, शौकत अली चौहान, विजेंद्र हटवाल, ताराचंद सैनी, लोकेश अग्रवाल, जगदीश गोस्वामी, विकास पुरोहित, रामनिवास सैनी, विजय चावला, शम्भू नेहरा, विनोद खन्ना, सौरभ पुरोहित, नरेंद्र शर्मा, विनोद जांगिड़, संपत सिंह तंवर, ख्यालीराम कुमावत सहित बड़ी संख्या में नगर मण्डल कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


