पचलंगी में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवानों का कुश्ती दंगल 2 अक्टूबर को होगा आयोजित

देश-विदेश में ख्याति प्राप्त नेकी राम एंड पार्टी की टीम द्वारा दिखाया जाएगा ऊंट घोड़े का नृत्य

Sep 30, 2025 - 12:33
 0
पचलंगी में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवानों का कुश्ती दंगल 2 अक्टूबर को होगा आयोजित

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में  2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय पहलवानों का कुश्ती दंगल आयोजित होगा l मेला कमेटी के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी जयंती पर  राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष पहलवानों द्वारा कुश्ती दंगल में दावा पेच दिखाए जाएंगे l मेले की तैयारियो को लेकर मेला कमेटी के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने बताया कि पचलंगी में कुश्ती दंगल स्थल पर कल सायं 4:00 बजे ऊंट घोड़े का नृत्य एवं विशाल धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा l देश विदेश में ऊंट घोड़े के नृत्य में ख्याति प्राप्त नेकी राम की टीम द्वारा प्रदर्शन दिखाया जाएगा l मेले की तैयारी को लेकर मंगलवार को पचलंगी के आसपास गांव गांव व ढाणी ढाणी में लोगों को पीले चावल देकर निमंत्रण दिया जा रहा है l  कल बुधवार को पहाड़ी पर स्थित मातेश्वरी मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायकारों द्वारा भजनों की रसगंगा भी प्रवाहित की जाएगी l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................