वल्लभनगर उपखंड मुख्यालय से भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा का किया आगाज

Dec 5, 2022 - 12:05
 0
वल्लभनगर उपखंड मुख्यालय से भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा का किया आगाज

भारत जोड़ो यात्रा निकालने से पहले गहलोत और पायलट को तो एक कर लो : सांसद जोशी

उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में वल्लभनगर उपखंड मुख्यालय से जन आक्रोश यात्रा का विधिवत आगाज किया गया जन आक्रोश यात्रा के शुभारंभ पर वल्लभनगर मुख्यालय पर विशाल जनसभा का भी आयोजन किया गया । जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने बताया की केंद्र सरकार द्वारा 12 हजार मेट्रिक टन यूरिया खाद राजस्थान में भेजा गया ।इसके बावजूद भी 8 हजार टन ही वितरित हुआ है तो 4 हजार मैट्रिक टन कहां गया है। मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है चाहे यूक्रेन से भारतीय स्टूडेंट को लाना हो आज मोदी के पीछे समस्त देश खड़े हैं । और भारत T20 की अध्यक्षता कर रहा है यह हमारे लिए बड़ी गौरव की बात है उन्होंने कहा कि कोठा में पीपीएफ आई की रैली को परमिशन दी जा रही है और हिंदुओं की रैली को परमिशन नहीं दी जा रही है तुष्टिकरण की राजनीति से राजस्थान सहन नहीं कर सकता है महिलाओं के साथ अत्याचार हो बलात्कार हो हत्या हो यह सब कांग्रेस सरकार में पनपा है आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर जिले में 75 तालाब के सौंदर्यीकरण का काम मोदी सरकार ने किया है गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से पहले अशोक गहलोत और सचिन पायलट को तो जोड़ दो उन्होंने कहा कि इस जन आक्रोश यात्रा के तहत जनता के मन में हमेशा आक्रोश बरकरार रहना चाहिए ताकि प्रदेश में कांग्रेस सरकार का पतन हो और भाजपा की सरकार बने ।
     आम सभा को संबोधित करते हुए वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह जाला ने बताया की सरकार पर निशाना साधते हुए किसान क्रेडिट कार्ड को युवाओं की बेरोजगारी हो ऋण माफी हो जिसमें सरकार नाकाम रही है। 1947 में अंग्रेज भारत छोड़कर चले गए थे। अब मोदीजी के नेतृत्व में कांग्रेस भारत छोड़ने वाली है। उसका आगाज यह जनाक्रोश यात्रा है, कांग्रेस सिर्फ 2 राज्यों में ही बची है। आपको विश्वास दिला रहे हैं की 2023 में कांग्रेस भारत से हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। यात्रा संयोजक एवं पूर्व कपासन विधायक बद्रीलाल जाट ने कहा कि कांग्रेस सरकार की राजस्थान में आज से उल्टी गिनती शुरू हो गई है कांग्रेस के वजीरे आजम ने कहा था की आप 1 से 10 तक गिनती बोलना ओर हमारी सरकार राजस्थान में ले आना जीतते ही हम किसानों का सारा कर्जा माफ कर देंगे। आज दिन तक किसानों को बैंकों से नोटिस मिल रहे और कुड़िकी आदेश आरहा है यह जुट जो किसानों से बोला है उसका जनता जवाब देगी। 
   जन आक्रोश यात्रा के विधानसभा मीडिया संयोजक भरतकुमार व्यास बांसड़ा ने बताया की मंच संचालन भंवरलाल जी भट्ट ने किया एवं जन आक्रोश यात्रा के बारे में एवं कांग्रेस सरकार की विफलताओं के बारे विस्तार से बताया एवं भाजपा की जनउपयोगी योजनाएं जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया, तत्पश्चात संबोधन प्रधान देवीलाल नंगारची, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रमोद सामर, भगवतीलाल मेनारिया खरसान, ऊँकार वालिया, हिम्मतसिंह झाला, जन आक्रोश यात्रा के विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, सांसद सीपी जोशी आदि ने संबोधित किया ।
       इस मौके पर वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी पूर्व कपासन विधायक बद्रीलाल जाट, जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्तसिंह चौहान, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रमोद सामर, किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनराज अहीर, जिला मंत्री नरेंद्रसिंह आसोलिया, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जिला मंत्री भंवर भट्ट, बसंती देवी रावत, अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष नत्तेखान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ललितसिंह सिसोदिया, विधानसभा के भाजपा प्रभारी एवं जन आक्रोश यात्रा के विधानसभा संयोजक हिम्मतसिंह झाला, समस्त मंडल अध्यक्षगण एवं समस्त मोर्चा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, कुराबड़ प्रधान कृष्णा मीणा, समाजसेवी रतनसिंह झाला, उप प्रधान रोशन मेहता, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल मेनारिया, भटेवर सरपंच हेमन्त अहीर, हीरालाल अहीर सहित समस्त जिला परिषद सदस्य एवं समस्त पंचायत समिति सदस्य, समस्त सरपंचगण एवं समस्त जन आक्रोश यात्रा के दिवस प्रभारी एवं सदस्य वल्लभनगर में जन आक्रोश यात्रा में भाग लिया। वही महिला कार्यकर्ता, वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।
          जन आक्रोश यात्रा का आगाज एवं आमसभा के बाद यात्रा वल्लभनगर से रवाना होकर विजयपुरा बड़लिया बालाथल, पुरिया खेड़ी, मुंडोल, वाजमिया, गोटिपा, रतनपुर की सराय, बाँसलिया, करणपुर, महाराज की खेड़ी, काटको का कुंआ, भमरासिया, दरोली, ढावा, ढिमड़ा, रणछोडपुरा होते हुए रात्रि विश्राम सभी ने भटेवर में किया  ।जन आक्रोश यात्रा का आज का कार्यक्रम:- जन आक्रोश यात्रा अम्लेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के बाद भटेवर, खोखरवास, मेनार, रुंडेडा, झालो की भागल, किकावास, नेतावला, रेटेड, मोरजाई, तारावट, बागथल, धमानिया, शंभूपुरा, नवानिया, खरसान, मावली डांगियान, मडिकपूरा से अडिंडा पार्श्वनाथ में रात्रि विश्राम रहेगा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है