नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गालव कटले पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया
अंता ( शफीक मंसूरी ) 1 अक्टूबर बुधवार को गालव कटले पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित गालव के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और प्रदेश नेतृत्व को दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसजनों ने डोटासरा के सक्रिय और जनोन्मुख नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका संघर्षशील व्यक्तित्व संगठन को मजबूत दिशा प्रदान करता है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प व्यक्त किया कि कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों, नीतियों और संगठन की मजबूती के लिए वे सदैव एकजुट होकर प्रयास करते रहेंगे।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी चंदू माहेश्वरी ,संतोष गालव ,दिलीप कुमावत, बाबूलाल देवलिया ,पवन दाधीच, मेघराज गुर्जर,शोरभ त्रिपाठी,मोंटी सिंगोर ,हीरालाल मेघवाल मनमोहन मीणा,भगवान दाधीच ,प्रदीप खंडेलवाल ,वसीम खान,दयाराम सुमन, सत्यनारायण महावर ,नरेंद्र सैनी , मुर्तजा अंसारी ,नरेंद्र मेघवाल ,रघुवीर नायक ,शंकरलाल मेहरा ,हिम्मत सिंह भदौरिया ,राजू नागर,महावीर गोचर ,साहिद खान,दीपक कुमावत सहित पदाधिकारी, गालव कटले परिसर के अनेक व्यापारी, युवा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे और वातावरण में उत्साह व जोश देखने को मिला।