लोहार्गल श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर में पांच दिवसीय ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न :गोदा रंगनाथ की खाक चौक से लोहार्गल वेंकटेश मंदिर तक निकली बारात
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में वेंकटेश बालाजी मंदिर परिसर में चल रहे पांच दिवसीय ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम का समापन किया गया l समापन समारोह पर गोदा रंगनाथ की लोहार्गल के खाक चौक से वेंकटेश बालाजी मंदिर तक बारात निकाली गई l बारात में श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए गोदा रंगनाथ की बारात में शामिल हुए l वेंकटेश बालाजी मंदिर के अश्विनी आचार्य महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को कल्याण उत्सव के दौरान भगवान श्री वेंकटेश की खाक चौक से बारात निकाली गई l इसके बाद लक्ष्मी वेंकटेश व गोधा रंगनाथ का पानी ग्रहण संस्कार संपन्न हुआ l दोपहर में हवन पूर्णाहुति के बाद भंडारा लगाया गया l इस दौरान सीकर की सुप्रसिद्ध गायिका स्वीटी शेखावत ने गोदा रंगनाथ के भजनों की प्रस्तुति दी जिस पर श्रद्धालु पंडाल में झूम उठे l वेंकटेश मंदिर में आयोजित ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम में सीकर से भी काफी श्रद्धालुओं ने आकर भाग लिया l इतना ही नहीं शेखावाटी के कोने-कोने से श्रद्धालुओं ने आकर ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया l इस दौरान मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें दूरदराज से आए हुए श्रद्धालुओं ने प्रसादी भी ग्रहण की l वेंकटेश बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर अश्विनी आचार्य महाराज से कार्यक्रम में आए हुए सभी श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त लिया l अश्विनी आचार्य महाराज ने कार्यक्रम में आए हुए सभी आगंतुक महानुभावों का आभार व्यक्त किया l धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सूर्य मंदिर पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज, कोट बाध की साध्वी डॉक्टर योग श्रीनाथ महाराज, महावीर जती जी महाराज ,रामपाल जी महाराज ,गोपाल दास जी महाराज इसके अलावा सीकर महिला मंडल ,श्री माधोपुर मंडल ,टोड़ी माधोपुर मंडल ने भी ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम के समापन समारोह में भाग लिया l