शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को मिला स्वामित्व का हक, नगर परिषद ने जारी किए पट्टे

Oct 9, 2025 - 14:31
 0
शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को मिला स्वामित्व का हक, नगर परिषद ने जारी किए पट्टे

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
          शहरी सेवा शिविर 2025 के अंतर्गत गुरुवार को झूलेलाल मंदिर, किशनगढ़ रोड, खैरथल में आयोजित शिविर में आमजन की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान लाभार्थी नारायण केवलानी पुत्र मोटूमल केवालानी, भागूमल भूरानी पुत्र  मोहनलाल भूरानी तथा  धर्मदास पुत्र ठाकुरदास ने अपने प्लॉट का पट्टा बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।
          नगर परिषद खैरथल द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की जांच उपरांत आवेदकों को उनके प्लॉटों के पट्टे जारी किए गए। पट्टा प्राप्त होने पर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एंव प्रशासन का आभार जताया।
          यह शिविर नगर परिषद खैरथल क्षेत्र के नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ शिविर स्थल पर ही उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................