सत्यनारायण गुर्जर बने पुलिस निरीक्षक, सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों से भी गहराई से जुड़े

Sep 27, 2025 - 17:27
 0
सत्यनारायण गुर्जर बने पुलिस निरीक्षक, सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों से भी गहराई से जुड़े

मुंडावर , देवराज मीणा  
भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहु ने सत्यनारायण गुर्जर को पुलिस निरीक्षक बनने पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं। वर्तमान में वे भिवाड़ी फेज थर्ड थानाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।सत्यनारायण गुर्जर ने अपनी पुलिस सेवा के दौरान ततारपुर, हरसौरा, मंड्रेला, सुल्ताना (झुंझुनू), सरुण्ड और नारायणपुर थानों में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनकी पहचान सिर्फ कानून व्यवस्था संभालने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वे सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों से भी जुड़े रहे हैं।जहां भी उन्होंने कार्यभार संभाला, वहां उन्होंने पशुओं के लिए पानी की प्याऊ, मवेशियों के लिए खेल और पक्षियों के लिए चुग्गाघर बनवाने की प्रेरणा दी। स्थानीय लोगों को प्रेरित कर उन्होंने "चुग्गा कमेटी" बनवाई, जिसके जरिए आज भी ततारपुर, हरसौरा और मंड्रेला में रोजाना पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रामीण आज भी उनके इन प्रयासों को याद करते हैं और सराहना करते हैं।पदोन्नति के बाद भिवाड़ी क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सत्यनारायण गुर्जर न केवल अनुशासित और सख्त पुलिस अधिकारी हैं, बल्कि समाज और पर्यावरण के हित में काम करने वाले इंसान भी हैं। उनका मानना है कि "समाज की सेवा सिर्फ वर्दी पहनकर ही नहीं, बल्कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी की जा सकती है।"उनकी यही सोच और कार्यशैली उन्हें पुलिस विभाग में अलग पहचान दिलाती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................