कृषि विभाग की टीम द्वारा खाद-बीज भण्डारों का किया निरीक्षण
भरतपुर, 09 अक्टूबर। संयुक्त निदेशक कृषि विभाग के निर्देशन में विभाग की टीम द्वारा में कृषि आदान विक्रेताओं के यहां निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि नदबई में लवानियाँ खाद बीज भण्डार पर कृषि विभाग की टीम पहुंची लेकिन दुकान मौके पर बन्द मिली। मैर्सस कैशवदेव एण्ड संन्स, राहुल खाद बीज भण्डार और ठाकुरिया खाद बीज भण्डार पर निरीक्षण किया जहॉ कृषि अधिकारी डा. सीमा द्वारा कार्यवाही करते हुये 2 सरसों बीज के नमूने आहरित किये गये। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सेवर ब्लाक में मैर्सस भूदेव खाद बीज भण्डार, महिला बहुउददेशीय सहकारी समिति लि. एवं कृष्ण बलराम खाद बीज भण्डार चिकसाना के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जहॉ कृषि अधिकारी मनोज कुमार द्वारा 2 सरसों बीज के नमूने आहरित की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान टीम में सहायक निदेशक कृषि विभाग चरन सिंह एवं कृषि अधिकारी पवन कुमार मौके पर उपस्थित रहे।
- कोशलेन्द्र दत्तात्रेय