श्रमजीवी पत्रकार संघ खैरथल-तिजारा इकाई की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ:कलम बने विकास की ताकतः कलेक्टर
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ की खैरथल-- तिजारा इकाई की नवीन कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह बुधवार शाम सुंदरम गार्डन - में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी और - जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर किशोर कुमार, पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी, अलवर - संभाग प्रभारी चंद्रशेखर - शर्मा, तहसीलदार अभिषेक यादव और सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मंचासीन अतिथियों का पत्रकारों ने माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन आकर्षक अंदाज में राजकुमार दादवानी ने किया। पूरे आयोजन में सौहार्द, प्रेरणा और पत्रकारिता के प्रति नई ऊर्जा का वातावरण छाया रहा। इस मौके पर क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हीरालाल भूरानी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
सकारात्मक दृष्टिकोण से करें पत्रकारिताः कलेक्टर
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्टर किशोर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है। यदि पत्रकारिता सकारात्मक दृष्टि से की जाए तो समाज और जिले के विकास में यह सबसे बड़ा को योगदान बन सकती है। उन्होंने नई कार्यकारिणी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निष्पक्ष और रचनात्मक पत्रकारिता ही लोकतंत्र की असली ताकत है।
पत्रकार और पुलिस पूरक, जल्दबाजी से बचेंः एसपी
समारोह को संबोधित करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी ने कहा कि पत्रकार और पुलिस एक-दूसरे के पूरक हैं। वर्तमान सोशल मीडिया के युग में सूचना की दौड़ के बीच पत्रकारों को तथ्यों की पुष्टि कर ही समाचार प्रकाशित करने चाहिए। उन्होंने साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता फैलाने में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
संघ का उद्देश्य पत्रकारिता को सशक्त बनानाः चंद्रशेखर
स्वागत भाषण में अलवर प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने संगठन की संरचना, उद्देश्य और कार्य योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए जिले खैरथल तिजारा में पत्रकार संघ की सक्रिय कार्यकारिणी का गठन स्थानीय पत्रकारों के हितोंIJAV की रक्षा और जनहित आवाज़ को सशक्त मंच देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नई टीम को जनसरोकार की पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया।
नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
इस अवसर पर खैरथल तिजारा इकाई के जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, महासचिव प्रमोद केवलानी, अनूप कौशिक, मनीष मिश्रा, चंदू आचार्य सहित अन्य सदस्यों को जिला कलेक्टर द्वारा शपथ दिलाई गई। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार संजीव शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष पंकज खुराना, दिनेश माखीजा, समाजसेवी ओमप्रकाश रोधा, खैरथल मंडी अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष विकी चौधरी, किसान नेता टिल्लू शर्मा, व्यापार मंडल से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।