करुणावान टीचर्स एवं स्टूडेंटस् सम्मेलन का आयोजन

Oct 11, 2025 - 12:35
 0
करुणावान टीचर्स एवं स्टूडेंटस् सम्मेलन का आयोजन

तखतगढ नगर के करुणा केन्द्र पाली संभाग का करुणावान टीचर्स एवं स्टूडेंटस् सम्मेलन हॉली कॉस पब्लिक स्कूल तखतगढ में जिला शिक्षा अधिकारी कम सीबीईओ सुमेरपुर भवानी सिंह राणावत के मुख्य आतिथ्य एवं करुणा इंटरनेशनल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस शांतिलाल जैन की अध्यक्षता, विकास अधिकारी सुमेरपुर प्रमोद दवे, करुणा इंटरनेशनल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पदमचंद छाजेड एवं तखतगढ नगर के नोडल अधिकारी गजेन्द्र सिंह तंवर के विशेष आतिथ्य में सरस्वती दीप प्रज्जवलन एवं करुणा प्रार्थना के साथ प्रारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि पद से डीईओ राणावत ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उपस्थित शिक्षक एवं विद्यार्थियों को मानवीय मूल्यों का संदेश दिया। विकास अधिकारी दवे ने करुणा शब्द का विश्लेषण करते हुए नैतिक एवं चारित्रिक विकास पर बल दिया। अध्यक्ष पद से बोलते हुए शांतिलाल जैन ने करुणा केन्द्र तखतगढ की कार्यशैली को लेकर के भूरि-भूरि प्रशंसा कर उसको पूरे राज्य में करुणा की अलख जगाने का आह्वान किया। उपाध्यक्ष पदमचंद छाजेड, तखतगढ नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा, राष्ट्रीय प्रचारक भूपेश चारण ने करुणा क्लबों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बाल वैज्ञानिकों की पीठ थपथपाई। सम्मेलन के दौरान डॉ. अशोक चौधरी ने माँसाहार से शाकाहार की ओर एवं शिक्षाविद् सोहनलाल जोशी ने करुणा थीम पर स्वरचित कविता का वाचन कर अहिंसा व जीव दया का संदेश दिया। डिफेन्स स्कूल, अभय नोबल्स स्कूल, हॉली क्रॉस के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीत के माध्यम से करुणा संदेश की मंचासीन अतिथियों ने खूब सराहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष एस जैन ने विद्यार्थियों को नकद राशि पारितोषिक के रुप में दी। इस अवसर पर केन्द्राधीक्षक मीठालाल जोशी के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देशन में 11 करुणावान शिक्षकों का बहुमान किया गया। डॉ. चन्दन गाँधी, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार, पृथ्वीदान रतनू, गिरधारी लाल मीणा सहित पाली जिले के 84 शिक्षकों एवं 164 विद्यार्थियों व नगर के अन्य करुणा प्रेमियों ने सम्मेलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम का संचालन दूजाना विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्रवण कुमार जोशी ने करते हुए खूब तालियाँ बटौरी।

  • बरकत खा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................