ब्लाक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम का विधायक सुखवंत सिंह ने सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ
रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)
रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के पी एम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलावडा में प्रबल एवं जीवन कौशल कार्यक्रम की एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में कस्बा अलावडा की अमनजोत ने कौर प्रथम स्थान प्राप्त किया और छात्र वर्ग में भी कस्बा अलावडा के विनीतराज शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान पर छात्रा वर्ग में मोनी ऊंटवाल तृतीय स्थान पर कुमारी चमन मिलकपुर ने प्राप्त किया छात्र वर्ग में महात्मा गांधी सीनियर सैकेंडरी विद्यालय रामगढ़ ने दूसरा स्थान और बहाला के तथ्य सहारण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कौशल एवं जीवन कौशल की प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाए। और नेतृत्व करने की क्षमता विकसित करें। नेतृत्व किसी भी क्षेत्र में हो सकता है। जैसे राजनीति, उद्योग, दुकानदारी, कारीगरी, हस्त कला,समाज सेवा आदि में दूसरों के भरोसे के बजाय स्वयं आगे बढ़ कर नेतृत्व क्षमता विकसित करें। और कहा कि दिवंगत राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने कहा था कि काम ऐसा करो कि हस्ताक्षर आटोग्राफ बन जावे केवल हस्ताक्षर ना रहे।
उसके बाद बच्चों को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि रजनीश व्यास ने कहा किआज लोगों में धारणा बनी हुई है कि देश में बेरोज़गारी है कंही काम नहीं है सरकारी नौकरी नहीं है। जबकि छोटे छोटे कामों के लिए भी बार बार काम करने वाले को फोन करने पड़ते हैं।इसलिए उनकी सोच है कि बच्चों में नेतृत्व करने की क्षमता विकसित की जावे ।नेतृत्व चाहे किसी भी क्षेत्र में हो इसके लिए बच्चों में ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता यंहा आयोजित की जा रही है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुखवंत सिंह, वशिष्ठ अतिथि एसीबीईओ रजनीश व्यास , रमेश गांधी, सरपंच जुम्मा खान, प्रधानाचार्य सतपाल सिंह का विद्यालय स्टाफ द्वारा साफा बंधवा मोमेंटो भेट स्वागत किया गया। स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीतों के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। साथ ही राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को विधायक के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एसीबीईओ रजनीश व्यास, रमेश गांधी,महात्मा गांधी सीनियर सैकेंडरी विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र यादव , व्याख्याता अयुब खान, व्याख्याता दिनेश मीणा रहे। इस दौरान विद्यालय प्रभारी कंचन माटा, नरेन्द्र हजरती, पीटीआई रविन्द्र गहलोत, हर्षित गेरा,धर्म चंद सहित समस्त स्टाफ व बाहर से आए बच्चों के साथ प्रभारी मौजूद रहे।


