खैरथल-तिजारा जिले में 35 हजार स्मार्ट मीटर लगे, 2.86 लाख मीटर लगाने का लक्ष्य

Oct 15, 2025 - 13:51
 0
खैरथल-तिजारा जिले में 35 हजार स्मार्ट मीटर लगे, 2.86 लाख मीटर लगाने का लक्ष्य

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  खैरथल-तिजारा जिले के 9 सब डिविजन ऑफिस में विद्युत निगम द्वारा साल 2027 तक 2.86 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य लिया गया है। विद्युत निगम द्वारा खैरथल-तिजारा जिले के 9 सब डिवीजन कार्यालय अंतर्गत 286470 बिजली उपभोक्ता हैं। जिसमें भिवाड़ी में 47879, टपूकड़ा में 42140, किशनगढ़बास 29528, खैरथल में 23763, कोटकासिम 27181, मुंडावर 31307, सोडावास में 29413, तिजारा 33988, हरसोली 16271 उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने है। सोडावास सब स्टेशन में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू ही नहीं किया गया है। जिले में जून से लेकर अभी तक पांच महीनों में 35780 घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है। जिसमें भिवाड़ी में 6509, हरसोली में 18, किशनगढ़बास 5480, खैरथल में 7800, कोटकासिम 2404, मुंडावर में 17, टपूकड़ा में 9893, तिजारा में 3659 कनेक्शनों के स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है।
निगम के अधिकारियों का कहना है कि मीटर लगाने से पूर्व निगम के द्वारा मीटर लैब में मीटर टेस्टिंग होकर आते है। जिसके बाद ही उपभोक्ता के घर, दुकानों व फ्लैटों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाते है। उपभोक्ताओं के बीच पहले गलतफहमी फैली थी कि स्मार्ट मीटर में रीडिंग ज्यादा आ रही है। जिसके लिए आवासीय सोसायटियों व हाउसिंग बोर्ड में 15 दिन के लिए एक साथ स्मार्ट मीटर व सब मीटर लगाया गया।
 जिसमें उपभोक्ता द्वारा इस्तेमाल की गई यूनिट सही दर्ज की हुई। राज्य सरकार का आदेश है कि सभी उपभोक्ताओं के स्थानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाए। उपभोक्ता द्वारा एक दिन में बिजली का कितना लोड एक दिन में खर्च किया जा रहा है, इसकी जानकारी वह हर 15 मिनट में स्मार्ट मीटर से ले सकेगा। विद्युत निगम का बिल जारी करने में होने वाली गलतियों से उपभोकताओं को निजात मिलेगी और निगम का कागज खर्चा भी बचेगा।
इस संबंध में जे वी वी एन एल खैरथल - तिजारा के एसई जेपी बैरवा ने बताया कि सर्किल में साल 2027 तक सभी उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य लिया गया है। स्मार्ट मीटर में बिजली यूनिट की रीडिंग ज्यादा आने की बात सरासर गलत है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................