राष्ट्रीय सेवा योजना के पंचम दिवस पर स्वच्छ भारत के तहत श्रमदान कर सफाई की
खैरथल ( हीरालाल भूरानी) शहर के गीता देवी डिग्री महाविद्यालय नांगल मोजिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वयं सेवक एवं सेविकाओं ने अम्बेडकर भवन तथा आबकारी थाना नांगल मोजिया में श्रमदान किया ।
साथ ही कन्या भ्रूण हत्या, यातायात के नियम , सड़क सुरक्षा नियम, पर्यावरण सुरक्षा पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बौद्धिक सत्र के दौरान प्राचार्य डॉ हरगोविंद सिंह द्वारा कन्या भ्रूण हत्या एवं पर्यावरण सुरक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में कार्यक्रम अधिकारी गुलशन सैनी द्वारा षष्ठम दिवस की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।