प्रोपर्टी को लेकर दो भाइयों के परिवार में जमकर चले लात घूंसे और वाइपर घटना सीसीटीवी में कैद

Oct 20, 2025 - 09:26
Oct 20, 2025 - 09:33
 0
प्रोपर्टी को लेकर दो भाइयों के परिवार में जमकर चले लात घूंसे और वाइपर घटना सीसीटीवी में कैद

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर के अखैपुरा थाना इलाके के बनिया का बाग में पिता के पुराने मकान को लेकर दो भाइयों के परिवारों में जमकर लात-घूसे और वाइपर चले। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।  मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें अलवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित पक्ष ने बताय कि आरोपी फर्जीवाड़ा कर मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। घायल मदन लाल सैनी ने बताया कि वह अपने घर की ऊपरी मंजिल पर खाना खा रहा था। तभी उसके लड़के ने फोन कर बताया कि उसे आरोपियों ने दुकान पर पकड़ लिया और पीट रहं हैं।
मारपीट करने वालों में सोनू, मोनू, रामलाल, रामस्वरूप, मुकेश, कमलेश, चेनू और गून्नू शामिल बताए जा रहे हैं। यह झगड़ा दो भाइयों के परिवारों के बीच हुआ। घायल मदन लाल सैनी, रामजीलाल सैनी, खेमचंद सैनी, सचिन सैनी और बाबूलाल सैनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है मदन लाल सैनी ने बताया कि यह मकान उनके पिता नानक राम सैनी का था। इस मकान को लेकर पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा था। अब बड़े भाइयों के परिवार उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................