थार की टक्कर से खत्म हो गया पूरा परिवार: बेटे के कमरे को देख बेहोश हो रही मां: गांववालों ने घरों के बाहर लाइटिंग हटाई

Oct 20, 2025 - 09:38
 0
थार की टक्कर से खत्म हो गया पूरा परिवार: बेटे के कमरे को देख बेहोश हो रही मां: गांववालों ने घरों के बाहर लाइटिंग हटाई

भरतपुर के नदबई में शनिवार को थार की टक्कर से बाइक सवार पूरा परिवार खत्म हो गया। हादसे में पति नटवर (35), पत्नी पूजा, बेटी परी (6) और बेटे दीपू (1.5) की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों की चीख-पुकार सुनाई दे रही है।

नटवर की मां शोभा देवी अपने बेटे के कमरे को देखकर बार-बार बेहोश हो रही है। परिजनों ने नटवर के कमरे पर ताला लगा दिया है। पोती परी की किताबें घर के आंगन में खाट पर रखी हुई है। दादी उन किताबों को देखकर बार-बार रो रही है।

धनतेरस के मौके पर गांव के 4 लोगों की मौत हो गई। ऐसे में ग्रामीणों ने दीपावली के त्योहार पर घरों के बाहर लगी लाइटिंग और डिजाइनर लड़ियों को उतार लिया गया है। मामला कुम्हेर थाना इलाके का है।

  • गांव से 10 किलोमीटर आगे हादसा

दरअसल, दहवा गांव का रहने वाला नटवर अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ बाइक पर दीपावली का लेने गांव से नदबई जा रहा था। गांव से 10 किलोमीटर आगे सामने से आई तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में पति-पत्नी और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों गाड़ियों में आग भी लग गई और थार पलटकर सड़क किनारे खेत में गिर गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। शवों को अस्पताल पहुंचाया।

शनिवार देर शाम पति-पत्नी और दोनों बच्चों के शव गांव पहुंचे तो घर में चीख-पुकार मच गई। गांववालों की आंखें भी नम थी। पूरे परिवार का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

बेटे-बहू और पोते-पोती की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों की आंखें भी नम है।
बेटे-बहू और पोते-पोती की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों की आंखें भी नम है।
  • 17 अक्टूबर को ही घर आया था नटवर

 नटवर के पिता दिनेश ने बताया- नटवर गुरुग्राम की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह 17 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार मनाने के लिए घर आया था। शनिवार की सुबह उसने खेत जोता। दोपहर में नटवर ने कहा कि खेत सरसों की खेती करेगा, इसलिए बीज लेने नदबई जा रहा है।

बेटा अपनी पत्नी को लेकर ससुराल नेवारा भी जाने वाला था। डेढ़ साल का पोता भी उनके साथ था। इस दौरान पोती भी जिद करने लगी कि उसे दीपावली के लिए पटाखे चाहिए। इस पर वह भी उनके साथ चली गई। गांव से थोड़ी दूर जाते ही हादसा हो गया और चारों की मौत हो गई।

  • थार के ओवर स्पीड होने कारण हुआ हादसा

 DSP नदबई अमर सिंह राठौड़ ने कहा- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि थार चला रहा युवक नरेश (25) निवासी लुहासा गांव ने गाड़ी किराए पर ली थी। थार के तेज रफ्तार में होने के कारण हादसा हुआ। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका आरबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................