अन्नकूट का जगह-जगह हुआ आयोजन
खैरथल (हीरालाल भूरानी) शहर में आज बुधवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे के विभिन्न मंदिरों लक्ष्मी नारायण मंदिर, गायत्री मंदिर, संतोषी माता मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, शिव मंदिर और पहलाद राय की बगीची प्राचीन माता मंदिर, पुष्करणा मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, स्वर्ग आश्रम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जहां परंपरागत अनकूट का प्रसाद सुबह 12 बजे से वितरित किया गया। विशेष रूप से तैयार किए गए कढ़ी-बाजरे के प्रसाद का लोगों ने श्रद्धा के साथ सेवन किया। मंदिरों में रात से ही प्रसाद की तैयारी जोरों पर थी, और भक्तों ने सेवाकार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राधा-कृष्ण मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का विशेष आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने मंदिर में कढ़ी-बाजरे का भोग अर्पित किया, और फिर प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं को सामूहिक भोजन कराया गया। व्यवस्था में पितांबर शर्मा, कान्हा शर्मा, महेश, अशोक कुमार, योगेश, यश, कपिल, सोनू सहित कई स्थानीय लोगों ने योगदान देकर आयोजन को सफल बनाया। इसके अलावा, सिवान रोड स्थित इंदिरा हैप्पी स्कूल के विश्व शांति मंदिर में भी अन्नकूट भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने एकजुट होकर भोजन का प्रसाद ग्रहण किया।


