दीवार से टकराई स्कूटी, युवती उछलकर टंकी से भिड़ी, घायल
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के खेड़ली रेल गांव मे दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी अनुसार स्कूल के सामने खाली ग्राउंड में स्कूटी चलाना सीख रही युवती अचानक स्कूटी का एक्सीलेटर खिंच गया। जिससे तेज रफ्तार में स्कूटी आगे बढ़कर सड़क पर चढ़ गई स्कूल की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी उछलकर स्कूल के छज्जे से टकराई और नीचे गिर गई तथा युवती हवा में उछलकर पास की पानी की टंकी से जा भिड़ी।
जिससे युवती रेशमा कोहली गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में गहरी चोट आने के बाद परिजनों ने उसे भरतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
रेशमा के पिता चंद्रभान कोहली ने बताया कि उनकी बेटी अपने भाई के साथ स्कूल के सामने खाली मैदान में स्कूटी चलाना सीख रही थी। शुरुआत में उसका भाई पीछे से स्कूटी संभाल रहा था।लेकिन अचानक रेशमा से रेस खिंच गई जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई।
जानकारी के अनुसार, रेशमा ने हाल ही में धनतेरस के दिन कॉलेज जाने के लिए नई स्कूटी खरीदी थी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरा घटनाक्रम स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

