विधायक सुखवंत सिंह एवं महंत नन्द लाल जी के सानिध्य में हुआ प्राण-प्रतिष्ठा और भंडारे का आयोजन

Jun 6, 2025 - 02:40
 0
विधायक सुखवंत सिंह एवं महंत नन्द लाल जी के सानिध्य में हुआ प्राण-प्रतिष्ठा और भंडारे का आयोजन

रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा) 

विधायक सुखवंत सिंह के सानिध्य में हुआ प्राण-प्रतिष्ठा और भंडारे का आयोजन। कस्बा अलावडा़ में हजारी बिरजू जाटव की ढाणी पर आज पंडित सुनील वशिष्ठ द्वारा विधि-विधान और मंत्रोच्चार से शिव परिवार की मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि विधायक सुखवंत सिंह, करोली खालसा वाले महंत नन्द लाल जी, विशिष्ट अतिथि रामगढ़ कस्बे के पूर्व सरपंच देवेन्द्र दत्ता,अलावडा के भूतपूर्व सरपंच धनीराम सैनी, पूर्व सरपंच जसवीर कौर के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रातः ट्रेक्टर में सजाकर शिव परिवार को कलश शौभायात्रा के साथ कस्बा अलावडा़ के चारों और भ्रमण करा वापिस ढाणी पर ले जाया गया।वंहा पंडित सुनील वशिष्ठ द्वारा मंत्रोच्चार से प्राण-प्रतिष्ठा कराई। और साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के अनेक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान पंहुचे विधायक सुखवंत सिंह,बाबा नन्दलाल, पूर्व सरपंच देवेन्द्र दत्ता, धनीराम सैनी का हजारी लाल जाटव, बिरजू जाटव, रामसिंह जाटव, किशोर जाटव, मनोज कुमार जाटव द्वारा साफा बंधवा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।इस दौरान पशु चिकित्सक सुभाष वर्मा, भूपेंद्र सिंह, मनोज खंडेलवाल, शशीकांत शर्मा, कृष्ण कुमार कालरा ,गोविंदगढ़ से अमित खेड़ापति,देव पटेल,मुकेश शर्मा सहित अलावडा जाटव समाज के भगवान दास, नन्दलाल, मंगतराम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................