अष्ठानिका महापर्व हुए प्रारम्भ जिनालयों मे हुई अनन्य भक्ति
कामां: (रेखब चन्द शर्मा) सकल दिगंबर जैन समाज कामां मे जैन धर्म के सबसे बड़े पर्व अष्ठानिका मे नंदीश्वर दीप की भक्ति की गयी श्री जी के प्रथम अभिषेक शांति धारा करने का सौभाग्य स्वरुप चंद देवेंद्र कुमार गौरव लक्ष लावण्य जैन परिवार को प्राप्त हुआ अष्ठानिका पर्व मे देवो द्वारा भक्ति की जाती है जहा पर रात दिन नहीं होते देव अपने परिवार सहित जिनेन्द्र प्रभु की भक्ति करते है दीप मे 52 जिनालय होते है प्रत्येक जिनालय मे 108 जिन प्रतिमा होती है और प्रत्येक जिन प्रतिमा 500 धनुष ऊचाई की पदमासन होती है इन दिवस मे दीप की भक्ति करने से सम्यक दर्शन प्राप्त होता है जिससे मोक्ष मार्ग प्रशस्त होता है जिनालय मे अनिल जैन पवन जैन संजय कानूगो दीपक सराफ अर्पित जैन राकेश जैन सहित महिला पुरुष उपस्थित थे