राज्यमंत्री देवासी के प्रयास से सिरोही शिवगंज विधानसभा में 7634.91 लाख रुपए की सड़कों व पुलियो के कार्यादेश जारी

गोयली व कैलाशनगर में बनेंगे अटल प्रगतिपथ 

Oct 29, 2025 - 13:09
 0
राज्यमंत्री देवासी के प्रयास से सिरोही शिवगंज विधानसभा में 7634.91 लाख रुपए की सड़कों व पुलियो के कार्यादेश जारी

सिरोही (रमेश सुथार) पंचायतीराज व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के अथक प्रयास से सिरोही शिवगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए 7634.91 लाख रुपए की लागत से कुल 82.4 किलोमीटर स्वीकृत व प्रगतिरत कार्य आदेश जारी हुआ। जिसमे 
जवाई पुल के जीणोद्धार कार्य के लिए 2566.78 लाख रुपए का कार्यादेश जारी हुआ। सिरोही शहर में रिंगरोड के लिए डीपीआर तैयार करने का कार्य 30 लाख रुपए स्वीकृत, वलदरा से कूमा 5किमी 295 लाख, चोटीला भागली से राडबर भागली 1.5 किमी राशि 95 लाख, अन्दौर-ओडा-सवली-नारदरा सडक मरम्मत कार्य चैनेज 6 किमी राशि 170 लाख, बारेबडा से सगालिया 2 किमी राशि 38 लाख, रोवाड़ा-लखमावा केराल सड़क 6.5 किमी राशि 130 लाख, शिवगंज बेडा से धवलेश्वर 0.80 किमी राशि 20 लाख, सम्पर्क सड़क सारणेश्ववरजी 1 किमी सुदृढीकरण कार्य राशि 60 लाख,  मेरमाण्डवाड़ा पोसीतरा काकेन्द्रा फलवदी 4.5 सड़क किमी मरम्मत कार्य राशि 165 लाख, सम्पर्क सड़क मीरपुर 3 किमी राशि 90 लाख, पालडी से खाम्बल 3.5 किमी राशि 90 लाख, हालीवाड़ा से कलापुरा 1.5 किमी राशि 52 लाख, जैला निम्बोडा मडिया 2.5किमी राशि 45 लाख, कालन्दी-वलदरा-सरतरा-सिलोईया-मामावली 8.30किमी राशि 250 लाख रुपए के कार्यादेश जारी हुए। साथ ही बागसीन वाण कैलाशनगर सडक का 18 किमी चौडाईकरण एवं सुदृढिकरण कार्य के 1487.4 लाख,  कृष्णगंज सियाकरा सनपुर सड़क मय पुलिया का 16किमी चौडाईकरण व सुदृढिकरण के 1739.4 लाख रुपए का कार्य प्रगति पर है।
गोयली पीपलकी पालड़ी अटल प्रगतिपथ निर्माण कार्य किमी 1.20 किमी 158.38 लाख, कैलाशनगर अटल प्रगतिपथ निर्माण कार्य 1.1 किमी 152.96 लाख रुपए के कार्यादेश जारी हुए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि लंबे समय से ग्रामीण इन सड़कों की मांग कर रहे थे लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड रहा था ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने के लिए सड़क स्वीकृत व कार्यादेश जारी करने पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया। साथ ही सिरोही विधानसभा की जनता ने राज्य मंत्री देवासी का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है