महादेव मंदिर में एक महीने मे तीसरी बार चोरी दानपात्र, चांदी का छत्र समेत कीमती चुराकर ले गए उड़े चोर
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर लाल डिग्गी स्थित पुराना आरटीओ ऑफिस चौराहे पर चमत्कारी महादेव मंदिर में एक महीने के दौरान तीन बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है ।
चोर चोरी करने के लिए मंदिर पर पहुंचे मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की करतूत कैद हो गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है आर्मी हॉस्पिटल के पास पुराना आरटीओ ऑफिस पर चमत्कारी महादेव मंदिर है। इस मंदिर का संचालन आसपास क्षेत्र के लोग करते हैं। यह मंदिर सालों पुराना है। बीते कुछ समय से चोरों की इस मंदिर पर नजर है। एक महीने के दौरान चोर तीसरी बार चोरी करने के लिए पहुंचे ओर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। इससे पहले मंदिर में दो बार चोरी की घटनाएं हो चुके हैं। चोर मंदिर के दान पत्र, छत्र, बर्तन सहित सामान चोरी करके ले जा चुके हैं। बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए आसपास क्षेत्र के लोगों ने मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। मंदिर की देखभाल करने वाले प्रमोद सैनी ने बताया कि यह मंदिर प्राचीन है। आसपास क्षेत्र के लोग यहां पूजा पाठ करते हैं मंदिर शहर के बीचो-बीच है। बस स्टैंड की बसे भी मंदिर के सामने से जाती हैं। मुख्य सड़क मार्ग होने के कारण यहां हमेशा भीड़भाड़ रहती है। रात के समय भी लोगों की आवाजाही रहती है। लेकिन उसके बाद भी कर खुलेआम चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे प्रमोद सैनी ने बताया कि दो बार पहले मंदिर में चोरी की घटनाएं हो चुकी है। चोर दान पात्र मंदिर के बर्तन भगवान के चांदी के मुकुट तांबे के बर्तन सहित अन्य चीज चोरी कर चुके हैं। चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए मंदिर में कैमरे लगाए गए। लेकिन उसके बाद भी चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं चोर मंदिर में चोरी करने के लिए पहुंचे। हालांकि उनका ताला तोड़ने में सफलता नहीं मिली। दो चोर लंबे समय तक मंदिर में चोरी करने का प्रयास करते रहे। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की करतूत कैद हो गई। इस संबंध में पुलिस को लेकर शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।