संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भगवान् श्री राम के वनवास एवं श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की मार्मिक कथा का सुनाया प्रसंग

Nov 1, 2025 - 13:24
 0
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भगवान् श्री राम के वनवास एवं श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की मार्मिक कथा का सुनाया प्रसंग

 

वैर (कौशलेंद्र दत्तात्रेय) लघुकाशी के नाम से विख्यात एवं श्री श्री १००८ श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज की तपोस्थली कस्बा के भरतपुर दरवाजा स्थित अभि मैरिज होम पर माया देवी मिश्र द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शनिवार को कथा के चौथे दिवस के अवसर पर वृन्दावन धाम से आए कथा वाचक लोकेश लवानिया जी ने भगवान श्री राम के चौदह वर्ष के वनवास की सारगर्भित कथा का वाचन कर पाण्डाल में उपस्थित भक्तजनों को भक्तिरस में डूबो दिया।
     उन्होंने पंचवटी पर सूपनखा के आगमन की कथा तथा सीता माता के  रावण द्वारा हरण करने की कथा का एंव राम - रावण के बीच हुए युध्द का रोचक वर्णन किया कथा को सुनकर भक्तजन भाव विभोर हो गये। 
    उन्होंने देवकी- वसुदेव का मथुरा नरेश कंस द्वारा जेल में डालने तथा जेल में भगवान श्री कृष्ण के जन्म होना भगवान श्री कृष्ण को वसुदेव जी द्वारा रात्रि के दौरान ही माता जशोदा जी के यहाँ सुरक्षित रूप से पहुंचाने की मार्मिक कथा का प्रसंग सुनाया तो भक्तजन भक्तिरस में डूबते हुए नजर आए।  इस अवसर पर श्रीमती राधा मिश्र,मायादेवी मिश्र, मीनाक्षी शर्मा,पिंकी मिश्र, प्रवीण मिश्र , शैली मिश्र, कृतेश मिश्र, नीतू मिश्र, बृजेश मिश्र, मुरारी शर्मा , जगदीश पटवारी, आनन्द प्रकाश धावई, देवेंद्र पाठक, प्रभु सैनी, राम स्वरूप पटैल, नरेंद्र सैनी, निर्मल सैनी, नवीन रावत, उदित रावत, जतिन चरौरा,गुड्डन मिश्र, छुट्टन मिश्र,कविता मिश्र, हेमन्त जैन,भंवर सैनी, बृजमोहन सैन, राम भरोसी सैनी, अभिषेक सैनी,कुणाल मिश्र, कुशल मिश्र,सहित काफी भक्तजन उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है