विद्यार्थियों ने मतदान कर किया बाल संसद का गठन

Nov 1, 2025 - 13:25
 0
विद्यार्थियों ने मतदान कर किया बाल संसद का गठन

वैर ( कौशलेंद्र दत्तात्रेय)..पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक एवं नागरिकता मूल्यों का विकास करने तथा चुनाव प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए  प्रत्यक्ष मतदान से शनिवारीय गतिविधि के अंतर्गत बाल संसद का गठन किया गया । जिसमे कक्षा 6 से 12वीं तक के प्रत्येक कक्षा एवं वर्ग से अपनी अपनी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा कुल 21 बाल सांसद चुने गए । जो 3 नवंबर को अपना प्रधानमंत्री एवं 10 सदस्यीय मंत्रिमंडल चुनेंगे । प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बाल संसद का गठन विद्यालय में विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व , नैतिक मूल्य व अनुशासन की भावना विकसित करने तथा विद्यार्थियों की आवाज को एक मंच प्रदान करने के लिए किया जाता है। बाल संसद गठन की प्रक्रिया में 31 अक्टूबर को सभी कक्षाओं से नाम निर्देशन पत्र भराए गए थे तथा उन्हें 3 बजे चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए थे । आज दो मतदान केंद्र बनाकर मतदान किया गया । प्रभारी  राखी शर्मा के निर्देशन में चुनाव सामग्री निर्वाचन नामावली, मतपत्र परिणाम आदि को तैयार कराया गया । आज कक्षा 6 से 12वीं के सभी विद्यार्थियों ने पहली बार मतदान किया । मतदान करते समय विद्यार्थियों के चेहरे से खुशी झलक रही थी । सभी विद्यार्थियों ने चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लिया और 1042 विद्यार्थियों ने मतदान किया । सभी ने  इसे लोकतंत्र के उत्सव के तौर पर मनाया और पुस्तकों से प्राप्त ज्ञान का व्यावहारिक और प्रयोगात्मक उपयोग किया । मतदान केंद्रों पर गिरधारी लाल मीणा , आशा गुलाटी, सौरभ सिंह, ऋतंभरा, सरोज कुमारी मीणा, केशव देव मीणा को पीठासीन अधिकारी बनाया गया । सभी कक्षा अध्यापकों ने विद्यार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए एजेंट की भूमिका निभाई ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है