प्याज के दाम नहीं मिलने से किसान ने फिर नदी में फेंके प्याज
बोले- 50 रुपए में खाली कट्टा भी नहीं मिलता, मंडी में 5 रुपए प्रति किलो ही बिका
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के गांव चंदपुरा स्थित एक नदी मंगलवार की रात्रि में किसी किसान द्वारा प्याज के दाम नही मिलने के कारण नदी में पटक गया। स्थानीय निवासी सुरेश चन्द मीना ने बताया कि गांव चंदपुरा-पुनखर के मध्य स्थित नदी में कोई किसान करीब 2 ट्रोली प्याज मंडी दाम नही मिलने के कारण पटक गया। उन्होंने बताया कि प्याज की बम्पर पैदावार है लेकिन कोई उचित दाम लेने वाला नही है। किसान अपने दर्द के आंसू रो रहा है और मरने को तैयार है। जबकि एक बीघा में करीब पचास हजार का खर्चा आता है। जिसकी लागत भी नही निकल रही है। जिसके कारण किसान प्याजो को नदी में पटकने के लिए मजबूर है। किसानों की मजदूरी नही निकल रही है। वही सरकार की ओर से कोई ध्यान नही दिया जा है। जबकि गत 28 अक्टूबर को भी कोई किसान प्याज पटक गया था।