अलवर सांसद खेल उत्सव के द्वितीय चरण में तीन दिवसीय बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) राजगढ़ कस्बे के माचाड़ी चौक स्थित डॉ. देशबंधु गुप्ता इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम में अलवर सांसद खेल उत्सव के द्वितीय चरण में तीन दिवसीय बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता के प्रभारी चुन्नीलाल ने बताया कि अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 बैडमिंटन खेलकूद प्रतियोगिता देशबंधु गुप्ता इनडोर स्टेडियम पर तीन दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।
इस प्रतियोगिता में करीब 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आज प्रतियोगिता का प्रथम दिन है। जिसमें सभी खिलाड़ी उपस्थित हो रहे हैं। और उनके मैच शुरू कर दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि यह हमारे क्षेत्र के लिए बहुत ही लाभप्रद रहेगा। इस वातावरण से इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। आने वाले जो खिलाड़ी हैं उनको प्रेरणा मिलेगी कि यहां किस तरह से प्रतियोगिता में हम आगे बढ़ सकें ।अतिथियों ने बैडमिंटन कोर्ट में पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साह वर्धन किया। टॉस करके खेल की शुरुआत की।