दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर संतुलन बिगड़ने से स्कार्पियो पलटी एक की मौत चार घायल
राजगढ़ (अनिल गुप्ता) दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार रात करीब ढाई बजे अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ के निकट चैनल नंबर 122 के पास तेज रफ्तार में चल रही स्कॉर्पियों कार संतुलन बिगड़ने से पलट गई। जिससे कार करीब आधा दर्जन बार पलटी खा गई। कार में सवार पांच जनों में से एक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान राजगढ़ क्षेत्र के धमरेड निवासी कप्तान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को लक्ष्मणगढ सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। दो घायलों को अलवर से जयपुर रैफर कर दिया। एक का अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
अलवर के राजगढ़ निवासी जितेंद्र ने कुछ दिन पहले ही नई स्कॉर्पियों खरीदी थी। जिसे मॉडीफाई कराने के लिए दिल्ली गए थे। दिल्ली से वापस लौटते समय लक्ष्मणगढ़ के निकट चैनल नंबर 122 के पास तेज धमाके के साथ कार पलटती चली गई। इतनी तेज रफ्तार में पलटी गाड़ी चकनाचूर हो गई।कार का अचानक बैलेंस बिगड़ना बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल धर्मेन्द्र पुत्र पप्पूराम जागा उम्र 26 साल निवासी राजगढ़, जितेंद्र पुत्र पप्पूराम जागा वार्ड नंबर 6 निवासी राजगढ़, राकेश पुत्र जगदीश उम्र 21 साल निवासी राजगढ, डेनी पुत्र पप्पूराम उम्र 30 साल निवासी राजगढ़ शामिल हैं।

