राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गोविंदगढ़ मे चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

Nov 8, 2025 - 13:45
 0
राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गोविंदगढ़ मे चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

गोविन्दगढ़, (अलवर) देश के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तालड़ा में देशभक्ति और सांस्कृतिक गौरव से ओत-प्रोत एक भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर 'वंदे मातरम्' की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए चित्रकला, रंगोली, और अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें  प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

त्रिलोक शर्मा संस्था प्रधान ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कैनवास पर 'वंदे मातरम्' के ऐतिहासिक महत्व, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र प्रेम को दर्शाती सुंदर कृतियाँ उकेरीं ओर  रंगोली प्रतियोगिता में  धरती माँ की वंदना और राष्ट्रीय एकता की थीम पर आधारित मनमोहक रंगोलियाँ सजाई गईं। जिनमें तिरंगे के रंगों और राष्ट्रीय प्रतीकों का समावेश था। निबंध लेखन और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं। जिसने पूरे वातावरण को राष्ट्रीय गौरव से भर दिया।

इस कार्यक्रम में चार्ट प्रतियोगिता में प्रथम खुशी कक्षा 8 द्वितीय पीयूष 10 कक्षा तृतीय खुशबू 10 कक्षा , निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम पीयूष 10 कक्षा द्वितीय कोमल 11 कक्षा तृतीय राधिका 11 कक्षा , रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम सलोनी 11 कक्षा द्वितीय प्रिया 6 कक्षा वैदिका 6 कक्षा रही।  इस दौरान सरपंच तालड़ा , प्रधानाचार्य ,विद्यालय स्टाफ एवं  ग्रामवासी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है