चरागाह व गौवंश की सुरक्षा के लिये गुरलाॅ मे गौशाला व चरागाह विकास ट्रस्ट का गठन
गुरला :-(बद्रीलाल माली )चरागाह भुमियो के संरक्षण, सवंर्धन व गौवंश की सुरक्षार्थ गुरलाॅ मे गुरुवार को श्री देवनारायण गौशाला एवं चरागाह विकास ट्रस्ट का गठन किया गया, उक्त ट्रस्ट मे सर्वसम्मति से कन्हैया लाल गुर्जर को अध्यक्ष, कालु लाल रेबारी सचिव व औंकार सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया, उक्त गौशाला ट्रस्ट के संरक्षक गोटु सिंह कानावत ने ट्रस्ट कों प्रारंभिक पुंजी 21,000/- रुपये प्रदान कर ट्रस्ट का पंजीयन करवा कर, ट्रस्ट को ट्रस्टीयो को सुपूर्द किया। अध्यक्ष कन्हैया लाल गुर्जर ने बताया कि उक्त ट्रस्ट द्वारा बिमार एवं निराश्रित गौवंश की सेवा की जायेगी, और प्रारंभ मे करीब 100 निराश्रित गौवंश हेतु गौशाला का संचालन किया जायेगा, गौशाला शेड निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया है, और अगले माह दिसम्बर मे गौशाला की विधिवत शुरुआत कर दी जायेगी, उक्त गौशाला चालु होने से राजमार्ग पर बीच सडक पर बैठने व घुमने वाले गौवंश को गौशाला मे आश्रय मिलने से आम जन के साथ होने वाली सडक दुर्घटनाओ मे भी कमी आयेगी, साथ ही ग्राम पंचायत गुरलाॅ मे आने वाली चरागाह भुमि को भी विकसित कर ग्राम पंचायत गुरलाॅ के आम जन के गौवंश व पशुओ के चरने लायक बनाया जायेगा।
उपाध्यक्ष किशन लाल वर्मा ने बताया कि गौशाला मे आने वाले व्यक्तियो को सर्दी के मौसम मे राब व गर्मी मे छाछ का प्रसाद के रुप मे गौशाला ट्रस्ट की और से निशुल्क वितरण किया जायेगा, आने वाले समय गौशाला मे आने वाले गौभक्तो के लिये निशुल्क देसी भोजन की व्यवस्था भी ट्रस्ट द्वारा की जायेगी। प्रचार प्रसार मंत्री बद्री लाल माली ने बताया कि गौशाला मे जल्दी ही गायो के दुध से बने दुग्ध उत्पादो जैसे घी,दुध,पनीर भी उपलब्ध करवाये जायेगे, ट्रस्ट मे पिंटु लाल माली, राधेश्याम कीर, श्याम सिह गहलोत आदि सदस्यो ने गठन मे भागीदारी निभायी, सचिव कालु लाल रेबारी ने बताया कोई भी वयस्क व्यक्ति 11,000/-रुपये वार्षिक सदस्यता राशि जमा करवा कर ट्रस्ट के सदस्य बन सकते है।