महाराजा सूरजमल जयन्ती पर निकाली रैली, गूंजे महाराजा सूरजमल के जयकारे
हलैना (विष्णु मित्तल) सर्व समाज तथा गांव की समस्त सरदारी की ओर से महाराजा सूरजमल जयंती महोत्सव पर रैली निकाली गई और उन्हें याद कर उनके जीवन से शिक्षा लेकर देशभक्ति, समाजसेवा,परिवार व समाज में प्रेम व दया की भावना व भाई चारा आदि कायम रखने का संकल्प लिया। भामाशाह व समाजसेवी वं पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा बौराज ने कहा कि वीर शिरोमणि भरतपुर रियासत के संस्थापक महाराजा सूरजमल ने मातृभूमि , धर्म की रक्षा को दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए, जिनके नाम से विदेशी और मुगल शासक भी भय खाते थे,ये हमेशा समाज,प्रजा के सभी वर्ग को परिवार की भांति मानते थे।
हमको इनके जीवन से शिक्षा वं ज्ञान लेकर देश और समाज की सेवा करनी चाहिए और उनके आदर्श पर अमन करके जीवन की बुराईया त्याग कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें अपना आदर्श माने साथ ही ईश्वर।ग्राम पंचायत दीवली प्रशासक भाग्यश्री मीणा ने रैली में शामिल हुए दीवली के सर्व समाज और अन्य लोगों का सम्मान किया।पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा बौराज व प्रशासक भाग्यश्री मीणा ने रैली में भाग लेकर रैली का स्वागत महाराजा सूरजमल सर्कल बांध पर किया। रैली में बड़ी संख्या में सर्व समाज शामिल हुआ। सभी ने महाराजा सूरजमल अमर रहे के जयघोष लगाए।