युवा कांग्रेस नेता रवि मेवाड़ा ने अपना जन्मदिन मानसिक विमंदित मूक बघिर विद्यालय मे बच्चो के बीच मनाया

Jul 23, 2025 - 14:41
 0
युवा कांग्रेस नेता रवि मेवाड़ा ने अपना जन्मदिन मानसिक विमंदित मूक बघिर विद्यालय मे बच्चो के बीच मनाया

शिवगंज (बरकत खा)

 शहर के राजमार्ग स्थित पुराने टीबी हॉस्पिटल परिसर में संचालित मानसिक विमंदित मूक बघिर विद्यालय शिवगंज में बुधवार काे समाजसेवी व युवा कांग्रेस नेता रवि मेवाड़ा ने अपना जन्मदिन विशेष अंदाज में मनाया।

उन्होंने मानसिक विमंदित और मूक-बधिर बच्चों के बीच केक काटा। बच्चों को मिठाई और भोजन परोसा। व्यवस्थापक प्रकाश चौधरी और मनीषा वैष्णव ने सभी बच्चों को एक पंक्ति में बैठाया। रवि मेवाड़ा ने अपने हाथों से सभी बच्चों को भोजन कराया। स्नेह व अपनत्व पाकर सभी बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संस्था प्रभारी गुलाबचंद टेलर ने रवि मेवाड़ा को सभी बच्चों से मिलवाया। बच्चों की स्थिति और देखभाल की जानकारी दी। विद्यालय प्रभारी गुलाबचंद टेलर, प्रकाश चौधरी, मनीषा वैष्णव और अन्य साथियों ने समय देने और शानदार भोजन की व्यवस्था करने पर मेवाड़ा परिवार का आभार जताया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................