उपशाखा के तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने हवासिंह मीना
नारायणपुर: (भारत कुमार शर्मा) नारायणपुर उपखंड क्षेत्र में बुधवार को निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ल के सानिध्य में पटवार उपशाखा नारायणपुर के चुनाव करवाए गए। जिसमें उपशाखा नारायणपुर पटवार संघ के लगातार तीसरी बार हवाई सिंह मीना को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उपाध्यक्ष राजेश कुमार गुर्जर को बनाया गया है। महामंत्री नरेंद्र कुमार यादव को चुना गया है। संयुक्त मन्त्री नरेंद्र कुमार मीना को बनाया गया है। संगठन मंत्री में शिवानी यादव को जगह मिली है। वहीं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी योगेश सैनी को दी गई है। सुरेन्द्र सिंह, रोहिताश योगी, अमरचंद मीना को सलाहकार मन्त्री बनाया गया है।
पटवार संघ उपशाखा नारायणपुर पटवार संघ अध्यक्ष को निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने शपथ दिलाई गई और निर्वाचन का प्रमाणपत्र दिया गया।अध्यक्ष मीना को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करने पर उसके कंधे पर बहुत बड़ा तीसरी बार जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीना ने बताया कि मुझे उपशाखा द्वारा तीसरी बार मेरी इमानदारी का दायित्व सौंपा है उसको मैं बेखूबी से निर्वहन करुंगा और उनका विश्वास टूटने नहीं दूंगा। संघ में शामिल सभी साथियों से कंधा से कंधा मिलाकर काम किया जाएगा और हितों को लेकर संघर्ष भी करना होगा तो भी उनके साथ रहकर मिलकर संघर्ष करेंगे।इस मौके पर उपशाखा के सभी सदस्य व निर्वाचन अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

