सदर थाने में नए थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल ने संभाला पदभार, बोले- 'आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर' के सिद्धांत पर होगा काम

Nov 12, 2025 - 13:09
 0
सदर थाने में नए थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल ने संभाला पदभार, बोले- 'आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर' के सिद्धांत पर होगा काम

अलवर (अनिल गुप्ता) सदर पुलिस थाने में विजय कुमार चंदेल ने नए सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) के रूप में पदभार ग्रहण किया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं और कार्यशैली को लेकर जानकारी दी। सीआई चंदेल ने कहा कि पुलिस और 'आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर' के सिद्धांत पर काम करेगी। उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराधों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में साईबर अपराध, अवैध शराब, गांजा, जैसे नशीले पदार्थों के व्यापार और जुआ-सट्टा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वर्तमान में चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत भी पुलिस सख्त कदम उठाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट बाइक चलाने, ओवरलोड वाहनों, बसों की छतों पर सवारियां बैठाने या माल भरने, बिना नंबर के वाहनों और क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में चालान काटने के साथ-साथ वाहनों को सीज करने की भी कार्रवाई की जाएगी।आपको बता दें सीआई विजय कुमार चंदेल इससे पहले पुलिस थाना ततारपुर,नीमकाथाना,खेतड़ी नगर थानों में अपनी बेहतरीन सेवाएं दे चुके हैं,विजय कुमार चंदेल की तेजतर्रार कार्यशैली को लेकर उन्हें डीजीपी डिस्क से सम्मानित भी किया जा चुका है।सीआई विजय कुमार चंदेल ने आमजन से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................