खैरथल महाविद्यालय में स्वास्थ्य, पोषण और आत्महत्या रोकथाम सम्बंधित कार्यशाला का आयोजन

Sep 13, 2025 - 12:31
 0
खैरथल महाविद्यालय में  स्वास्थ्य, पोषण और आत्महत्या  रोकथाम सम्बंधित  कार्यशाला  का आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी)
          राजकीय महाविद्यालय खैरथल में  महिला नीति और AISHE  समिति के संयुक्त  तत्वावधान में एक विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम की पहल डॉ. नेहा  शर्मा ने  विद्यार्थियों को अवसाद के कारण, उनके लक्षण पहचानने और उससे बचाव के लिए कदम उठाने के लिए प्रेरित करने से किया। उन्होंने बढ़ती हुई आत्महत्याओं पर भी चर्चा की। डॉ नेहा शर्मा ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण पर बात करते हुए छात्राओं को जागरूक किया एवं इस दिशा में ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने नेत्रदान की जानकारी देते हुए नेत्रहीनों के जीवन में इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी।
प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के अनुसार महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मानसिक अवसाद से बचने एवं शारीरिक स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी प्रदान की गई। AISHE समिति समन्वयक सरस्वती मीणा एवं महिला नीति समन्वयक साक्षी जैन ने डॉ नेहा का छात्राओं को लाभान्वित करने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजवीर मीणा ने किया।
          महाविद्यालय में हिंदी दिवस के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ दीपक चंदवानी ने किया। उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को हिंदी एवं अन्य भाषाओं को सीखने के महत्व की जानकारी दी। राजदीप, मेघा, कुशल आदि विद्यार्थियों ने भी हिंदी दिवस के अवसर पर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के दौरान मीठालाल रैगर और स्टाफ सदस्य विक्रम सिंह, सौम्या बारेठ एवं आशीष शर्मा मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................